আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गीता-बबीता फोगाट की ममेरी बहन ने की खुदकुशी, कुश्ती का फाइनल मुकाबला हारने पर उठाया कदम

Published on: March 18, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. दिग्गज महिला रेसलर गीता और बबीता फोगाट की ममेरी बहन रीतिका (17) ने खुदकुशी कर ली है. बताया जा रहा है कि वह राजस्थान में स्टेट लेवल सब जूनियर टूर्नामेंट में हार गई थीं. हार से वह सदमे में थीं. फिलहाल पुलिस ने पोस्‍टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. रीतिका ने 53 किलोग्राम भारवर्ग में हिस्सा लिया था. वह 14 मार्च को भरतपुर में फाइनल मैच में उतरी थीं, लेकिन उन्हें महज एक प्वाइंट से हार का सामना करना पड़ा था.

http://नेहा कक्कड़ का नया गाना ‘मरजानिया’ रिलीज, रुबीना-अभिनव की दिखी क्यूट कैमेस्ट्री

रिपोर्ट के मुताबिक रीतिका को इस हार के बाद सदमा लगा था और वह यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं और 17 मार्च की रात दुपट्टे से फांसी लगा ली. चरखी दादरी के डीएसपी राम सिंह बिश्नोई ने कहा कि रीतिका राजस्थान में एक कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गई थीं, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा कि मौत के पीछे टूर्नामेंट में मिली हार भी वजह हो सकती है. हालांकि इसकी जांच जारी है. गीता फोगाट ने ट्वीट कर गहरा दुख जताया है. उन्होंने लिखा कि रीतिका बहुत होनहार पहलवान थीं.

http://ठोस कार्रवाई नहीं, बढ़ता जा रहा रेत के पहाड़ों का आकार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now