আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पटाखा गोदाम में विस्फोट, 2 बच्चों सहित 4 की मौत

Published on: October 20, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश के मुरैना में एक अवैध पटाखा गोदाम में विस्फोट हो गया. विस्फोट इतना बड़ा था कि जिस मकान में पटाखों का गोदाम था वह पूरा ढह गया. जानकारी के मुताबिक हादसे में 2 बच्चों सहित 4 की मौत हो गई है. मृतकों में एक महिला और एक पुरुष भी शामिल हैं. गंभीर रूप से घायल चार लोगों को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि मलबे में अभी और लोग दबे हो सकते हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. बताया जा रहा है कि गोदाम रिहायशी इलाके में स्थित था. गोदाम में विस्फोट होते ही अफरातफरी मच गई.

https://अवैध शराब, जुआ-सट्टा व नशीली दवाइयों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस मकान में पटाखों का गोदाम था उसी में कुछ किराएदार भी रहते थे. विस्फोट की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें पहुंच गईं. वहीं जबलपुर की एक दुकान में भी आग लगने की जानकारी मिली है. जबलपुर के अग्निशमन अधीक्षक, राजेंद्र पटेल के मुताबकि मौके पर 10 फायर टेंडर मौजूद हैं. लगभग 1 घंटे में आग पर काबू पा लिया गया है. आसपास की दुकानों और मकानों को सुरक्षित कर लिया है. किसी के हताहत होने की आशंका नहीं.

https://जब मुख्यमंत्री ने किया किसान को सैल्यूट

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now