আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जब मुख्यमंत्री ने किया किसान को सैल्यूट

Published on: October 19, 2022
---Advertisement---

रायपुर. भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कोनारगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रदेश के किसानों के प्रति मान और सम्मान जताने के तरीके ने लोगों का एक बार फिर दिल जीत लिया. किसान के गांव के प्रति विकास के नजरिए को देखकर मुख्यमंत्री ने किसान को ससम्मान सैल्यूट किया. साथ ही गांव के विकास की चिंता करने के लिए उनका आभार भी जताया. दरअसल, भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कोनारगढ़ में ग्राम अर्जुनी के किसान रामकुमार बंजारे ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि गांव में गौठान स्वीकृत नहीं हुआ है.

https://Russian बच्ची ने कुछ इस अंदाज में पढ़ा हनुमान चालीसा, वीडियो वायरल

गांव में गौठान के बन जाने से गांव के लोगों का विकास होगा, साथ ही महिलाओं को भी रोजगार के नए साधन मिलेंगे. मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किसान रामकुमार की गांव के लोगों के विकास की चिंता करने वाली बातों को सुनकर उनकी प्रशंसा की. साथ ही ससम्मान उनको सैल्यूट भी किया. किसान के प्रति आदर और सम्मान देखकर भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल लोगों ने तालियों के साथ मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार जताया. कार्यक्रम में ही मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्राम अर्जुनी में गौठान स्वीकृत करने और शासकीय योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए.

https://मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now