আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अवैध शराब, जुआ-सट्टा व नशीली दवाइयों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश

Published on: October 20, 2022
---Advertisement---

जांजगीर-चांपा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को भेंट मुलाकात के दौरान शिवरीनारायण में अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पेयजल योजनाओं के कामों की गुणवत्ता में सुधार किए जाने की जरूरत है. इस क्षेत्र के कुछ ग्रामों में शिकायत आई है. इसका समाधान होना चाहिए. अंचल के कुछ ग्रामों में डूबान क्षेत्रों के किसानों को मुआवजा राशि अभी तक नहीं मिल सकी है. उन्होंने कलेक्टर को पहल कर किसानों को राशि दिलाने को कहा है. श्री बघेल ने सिंचाई परियोजना के अंतर्गत टेल एरिया के खेतों तक पानी पहुंचाने की ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री श्री बघेल ने  कहा की शासकीय भूमि में अतिक्रमण की कार्रवाई ग्रामीणों की सहमति से किया जाए. यथासंभव  बल का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए. समझने से लोग समझ जाएंगे.

https://वैशाली ठक्कर सुसाइड मामले में फरार आरोपी राहुल नवलानी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शासन की छोटी छोटी अनुदान राशि गरीबों के लिए महत्वपूर्ण है. इसे प्राप्त करने के लिए उन्हें दफ्तर के बार बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ने चाहिए. इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए. मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि शासन द्वारा की गई घोषणाएं प्राथमिकता से और समय सीमा में पूर्ण करें. इसे लागू करने एवं अमल में लाने में विलंब नहीं होने चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवरीनारायण राज्य का प्रमुख धार्मिक व ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है। यहां आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए सरकार पर्याप्त सुविधाएं विकसित कर रही है. मुख्यमंत्री ने ग्रामीण के साथ साथ शहरी इलाकों की सड़कों की मरम्मत के लिए अभियान चलाने को कहा है. उन्होंने अवैध शराब, जुआ सट्टा, नशीली दवाइयों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए.

https://Russian बच्ची ने कुछ इस अंदाज में पढ़ा हनुमान चालीसा, वीडियो वायरल

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now