আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

डीआरजी जवान का अपहरण कर नक्सलियों ने की हत्या, गांव के पास फेंका शव

Published on: March 12, 2020
---Advertisement---

सुकमा. नक्सलियों ने एक डीआरजी जवान को अगवा कर हत्या कर दी. घटना दोरनापाल क्षेत्र के आरगट्‌टा गांव की है. घटना की पुष्टि एसपी शलभ सिन्हा ने की है. डीआरजी जवान कड़ती कन्ना दोरनापाल में पदस्थ था. जानकारी के अनुसार डीआरजी में पदस्थ सहायक आरक्षक कडती कन्ना अपनी पत्नी के साथ होली के दूसरे दिन गृहग्राम आरगट्‌टा आया था. जहां पंचायत के एक बैठक में पत्नी को शामिल होना था. जवान के गांव में होने की खबर नक्सलियों को लगने के बाद वे देर रात सादे कपड़े पहनकर आए और डीआरजी जवान को घर से अगवा कर अपने साथ ले गए.

http://पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के ओएसडी रहे कश्यप और सर्वेयर राणा गिरफ्तार

जंगल की ओर लेकर जाने के बाद धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद जवान का शव गांव के पास फेंक दिया. सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे तो उन्हें कड़ती का शव दिखाई दिया. जिसकी सूचना ग्रामीणों ने परिजनों को दी. सूचना पर दोरनापाल थाने से पुलिस और अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए.

http://पेटीएम के माध्यम से पार हुए लाख रुपए, खाताधारक परेशान

http://एसबीआई ने खत्म की बचत खाते में न्यूनतम बैलेंस की अनिवार्यता

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now