खरसिया. खाताधारक ने अपने अकाउंट से 20 हजार रुपए निकाले तो उपलब्ध बैलेंस को देखकर उसे पता चला कि उसके खाते से 101227 गायब हो चुके हैं. वहीं जब बैंक से संपर्क किया तो पता चला कि पेटीएम का इस्तेमाल कर किसी ने चूना लगा दिया है. जिसकी सूचना खाताधारक ने चौकी में दर्ज कराई है. ग्राम चौढ़ा निवासी नंदलाल चंद्रा ने बताया कि उसके एचडीएफसी बैंक अकाउंट से अज्ञात व्यक्ति ने पेटीएम का उपयोग कर 101227 रुपए का आहरण कर लिया है. वहीं बताया कि इसकी जानकारी उसे सोमवार को तब हुई जब उसने एटीएम का इस्तेमाल कर अपने अकाउंट से 20 हजार रुपए निकाले.
http://कोरोना वायरस को लेकर शिक्षक ने फैलाई अफवाह, कलेक्टर ने किया निलंबित
आहरण के पश्चात मोबाइल पर आए मैसेज में जमा राशि काफी कम देखकर उपभोक्ता हक्का-बक्का रह गया. ऐसे में उसने एचडीएफसी बैंक प्रबंधन से संपर्क किया, स्टेटमेंट के माध्यम से पता चला कि पेटीएम का उपयोग कर किसी ने उनके अकाउंट से आहरण किया है. तीन मार्च को पेटीएम से तीन ट्रांजैक्शन कर 21 हजार रुपए, वहीं 5 मार्च को भी पेटीएम से 5 ट्रांजैक्शन कर 80 हजार 227 रुपए का चूना लगाया गया है. खाताधारक द्वारा चौकी पुलिस में आवेदन देकर फर्जी आहरण करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई करने व जमा राशि वापस दिलवाने की गुहार लगाई है.
http://एसबीआई ने खत्म की बचत खाते में न्यूनतम बैलेंस की अनिवार्यता







