नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को अपने सालाना कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है. इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इसमें महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल नहीं है. धोनी ने जुलाई 2019 के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं खेला है. ऐसे में उनके करियर पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं. इस खबर के बाद संन्यास की अटकलें भी तेज हो गई है. बीसीसीआई ने गुरुवार को अपने सालाना अनुबंध का ऐलान किया जो कि अक्टूबर 2019 से सितंबर 2020 तक जारी रहेगा. इस लिस्ट में 27 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं. बीसीसीआई की ओर से जारी लिस्ट में ग्रेड A+ की लिस्ट में तीन खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्हें सालाना 7 करोड़ रुपए मिलेंगे. इनमें भारतीय कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं.
http://विधानसभा में भाजपा और जोगी कांग्रेस ने किया राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार
कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट ग्रेड A+ (7 करोड़ रुपए सालाना) में – विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह. ग्रेड A (5 करोड़ रुपए सालाना)- अश्विन, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, शिखर धवन, मो. शमी, ईशांत शर्मा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत. ग्रेड B (3 करोड़ रुपए सालाना) – ऋद्धिमान साहा, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पंड्या, मयंक अग्रवाल. ग्रेड C (1 करोड़ रुपए सालाना) – केदार जाधव, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर शामिल हैं.











