नई दिल्ली. महाराष्ट्र में शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर किए गए एक दावे से बवाल हो गया है. संजय राउत ने दावा किया है कि इंदिरा गांधी मुंबई के पायधुनी इलाके में अंडरवर्ल्ड डॉन करीम लाला से मिलने जाती थीं. संजय के इस बयान पर कांग्रेस ने कहा है कि अगर ऐसा है तो वह सबूत दें. कांग्रेस प्रवक्ता चरण सिंह सापरा ने कहा- संजय राउत ने जो कहा है, वह उसका सबूत दें. हम इस बयान को सही नहीं मानते. महाराष्ट्र में शिवसेना ने कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई है. महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने शिवसेना नेता से अपना बयान वापस लेने की मांग की है. वहीं, संजय राउत के बयान पर शिवसेना की पुरानी सहयोगी भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाए हैं.
http://घने कोहरे में मालगाड़ी से जा टकराई लोकमान्य एक्सप्रेस, 16 घायल
भाजपा नेता आशीष सैलार ने कहा- संजय राउत ने जो कहा है, अगर वह सही है तो इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए. संजय राउत को अपने दावे पर सबूत भी पेश करना चाहिए और कांग्रेस को उनके इस बयान का खंडन भी करना चाहिए. अंडरवर्ल्ड और कांग्रेस का रिश्ता पुराना है. दरअसल, मुंबई में एक कार्यक्रम में अपने पत्रकारिता के अनुभवों को बताते हुए संजय राउत ने कहा, आज अंडरवर्ल्ड में चिंदीगिरी होती है. हमने अंडरवर्ल्ड का वो समय देखा है, जब डॉन हाजी मस्तान मंत्रालय पहुंचता था तो लोग उसके स्वागत में बाहर आकर खड़े हो जाते थे. इस दौरान उन्होंने कहा,’देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांदी भी मुंबई के पहले डॉन करीम लाला से पायधुनी इलाके में मिलने जाती थीं. उन्होंने आगे कहा, मैं वो शख्स हूं जिसने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को फटकार तक लगाई है.
http://धान खरीदी केन्द्र में गड़बड़ी, फड़ प्रभारी एवं समिति प्रबंधक के खिलाफ होगी कार्रवाई









