नई दिल्ली. चक्रवाती तूफान मैंडूस आज (9 दिसंबर) आधी रात चेन्नई के पास तट से गुजर सकता है. ये मैंडूस चक्रवात तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी की ओर बढ़ रहा है. चक्रवात के खतरे को देखते हुए IMD ने तमिलनाडु में चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम और कांचीपुरम में रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग (MID) के अलर्ट के बाद तमिलनाडु सरकार ने 10 जिलों में एनडीआरएफ और राज्य सुरक्षा बल की 12 टीमों को तैनात कर दिया गया है. चेत्रई, विल्लुपुरम, कुड्डालोर और कांचीपुरम जिलों में सभी स्कूल-कॉलेजों को आज बंद रखने का फैसला किया है. चक्रवात मैंडूस के आज मध्यरात्रि तक आंध्र प्रदेश के हरिकोटा तट को पार करने की संभावना है.
https://‘सर्कस’ का पहला गाना ‘करंट लगा रे’ रिलीज, रणवीर-दीपिका ने मचाया धमाल
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बने चक्रवात मैंडूस के गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है. इसके प्रभाव के कारण 105 किमी-प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. तमिलनाडु सरकार ने भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर सभी एहतियाती कदम उठाए हैं. राज्य सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, तूफान की आशंका वाले जिलों में 5,000 से अधिक राहत शिविर खोले हैं, जिनमें निचले इलाकों से निकाले गए लोगों को रखा गया है. शिविर में रह रहे लोगों को भोजन, पेयजल और स्वास्थ्य सहित सभी बुनियादी सुविधाएं प्रदान की गई हैं. बारिश के प्रभाव की निगरानी के लिए चौबीसों घंटे एक नियंत्रण कक्ष भी खोला गया है, जो अगले दो दिनों तक होने वाले भारी बारिश तथा उसके कारण होने वाले असर पर नजर बनाए रखेगा.
https://Realme 10 pro Series भारत में लॉन्च, कर्व्ड डिस्प्ले के साथ कई दमदार फीचर्स









