नई दिल्ली. फिल्म ‘सर्कस’ का पहला गाना ‘करंट लगा रे’ रिलीज हो गया है. बता दें, फिल्म का यह गाना गुरुवार को मुंबई के अंधेरी इलाके के एक मल्टीप्लेक्स में लॉन्च किया गया. इस गाने की संगीत लिजो जॉर्ज और डीजे चेतस की है, जो आपको थिरकने पर मजबूर कर देंगे. इस गाने में दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ जबरदस्त गेटअप में नजर आ रही हैं. वहीं, रणवीर हमेशा की तरह फुल ऑफ एनर्जी में दिख रहे हैं. रणवीर सिंह अपने मूव्स के साथ गाने को एक पूरी तरह से अलग वाइब दे रहे हैं.
https://श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी टीम इंडिया, BCCI ने जारी किया शेड्यूल
यह दीपिका-स्टारर 2013 की रिलीज ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ से ‘तितली’ की तर्ज पर एक पारंपरिक तमिल धुन के साथ शुरू होता है. गाने को नकाश अजीज ने गाया है, जिन्होंने इससे पहले ‘साड़ी के फॉल सा’, ‘रेडियो’, ‘टुकुर टुकुर’ और कई अन्य गाने गाए हैं. ध्वनि भानुशाली, जोनिता गांधी, लिजो जॉर्ज ने भी गाने को अपनी आवाज दी है. फिल्म ‘सर्कस’ की करें तो इसमें रणवीर सिंह का अलग ही अंदाज देखने को मिलने वाला है. सबसे खास बात फिल्म में दीपिका ने डांस के जलवे से फैंस की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ा दी है. हाल ही में, रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर कॉमेडी और मजेदार डायलॉग्स से भरपूर हैं.
https://भानुप्रतापपुर से भाजपा प्रत्याशी की हार की जिम्मेदारी कौन लेगा?










