नई दिल्ली. स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने अपने नए नंबर सीरीज फोन Realme 10 pro को लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज के तहत रियलमी 10 प्रो और रियलमी 10 प्रो प्लस स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है. रियलमी 10 प्रो को डार्क मैटर, हाइपर स्पेस और नेबुला ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है. इस के 6 जीबी रैम साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपए और 8 जीबी रैम साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपए रखी गई है. वहीं रियलमी 10 प्रो प्लस को भी डार्क मैटर, हाइपर स्पेस और नेबुला ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, इसके 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपए और 8 जीबी रैम साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 25,999 रुपए है.
https://भानुप्रतापपुर से भाजपा प्रत्याशी की हार की जिम्मेदारी कौन लेगा?
Realme 10 Pro Plus के स्पेसिफिकेशन
रियलमी 10 प्रो प्लस के साथ 6.7 इंच का फुलएचडी प्लस OLED कर्व्ड डिस्प्ले पैनल मिलता है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 800 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है. डिस्प्ले के साथ 2.3 मिमी का बॉटम दिया, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह कर्व्ड डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन में दुनिया के सबसे पतले बेजल वाला डिजाइन है. डिस्प्ले के साथ बिल्ट-इन आई प्रोटेक्शन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है. इसके साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 प्रोसेसर और माली-जी68 जीपीयू का सपोर्ट है. इसके साथ ट्रिपल रियर कैमरे सपोर्ट है, जिसमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का है. इसमें दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम है. इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. रियलमी 10 प्रो प्लस में 5000mAh की बैटरी और 67W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है.
Realme 10 Pro के स्पेसिफिकेशन
रियलमी 10 प्रो के साथ एंड्रॉयड 13 आधारित रियलमी यूआई 4.0 मिलता है. फोन में 6.7 इंच का फुलएचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जो (2400 ×1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है. फोन में क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 695 5जी प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट है. इसके साथ रैम को 16 जीबी तक वर्चुअली (8 जीबी फिजिकल और 8 जीबी वर्चुअल) बढ़ाया जा सकता है. इसमें डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का मिलता है और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का मिलता है. रियलमी 10 प्रो के साथ 5000mAh की बैटरी और 33W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है. चार्जिंग को लेकर कंपनी का दावा है कि फोन को 29 मिनट में 50 फीसदी चार्ज किया जा सकता है.










