नई दिल्ली. कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है. भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 12 लाख को पार कर गई है और मौत का आंकड़ा 29 हजार को पार कर गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 45,720 नए मामले सामने आए हैं और 1,129 लोगों की मौत हुई है. इससे पहले एक दिन में इतने नए केस कभी नहीं आए. इसके बाद देशभर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 12,38,635 हो गई है. जिनमें से 4,26,167 सक्रिय मामले हैं, 7,82,607 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 29,861 लोगों की मौत हो चुकी है.
http://दो गुट में बंटा सरपंच संघ, हफ्तेभर के अंदर दूसरी बार चुनाव!
रिकवरी रेट 63.18 प्रतिशत हो गया है. आईसीएमआर के मुताबिक देश में अब तक 1,50,75,369 सैंपल जांच किए जा चुके हैं. इनमें से बुधवार को 3,50,823 टेस्ट किए गए. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है. भारत से अधिक मामले अमेरिका (4,100,875), ब्राजील (2,231,871) में हैं. देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में दूसरे/तीसरे नंबर पर बनी हुई है.
http://महासमुंद नगरीय क्षेत्र में 25 से पूर्ण लॉकडाउन, बेवजह निकलने वालों पर होगी कार्रवाई
India's #COVID19 case tally crosses 12 lakh mark with highest single-day spike of 45,720 new cases & 1,129 deaths in the last 24 hrs
Total #COVID19 positive cases stand at 12,38,635 incl 4,26,167 active cases, 7,82,606 cured/discharged/migrated & 29,861deaths: Health Ministry pic.twitter.com/PsNwAozRT0
— ANI (@ANI) July 23, 2020









