बागबाहरा. बागबाहरा सरपंच संघ दो गुटों में बंट गया है. विकासखण्ड बागबाहरा की 111 ग्राम पंचायतों में से 80 सरपंचों ने विगत 16 जुलाई को सरपंच संघ के चुनाव में ढाई-ढाई साल के लिए एवन साहू और भूखन सिन्हा को निर्विरोध अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष चुना. उक्त निर्वाचन पश्चात कांग्रेस समर्थित सरपंच बगावत कर 22 जुलाई को सरपंच संघ का पुन: चुनाव कराने अड़ गए. एक तरफ कांग्रेस से जुड़े सरपंच टाउन हॉल बागबाहरा में सरपंच संघ का चुनाव कर रहे थे तो दूसरी तरफ सरपंच संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने एवन साहू 56 सरपंचों के साथ चंडी मंदिर प्रांगण में संघ की प्रथम बैठक में आगामी कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार कर रहे थे. बताया जाता है कि बुधवार को चुनाव में कोरम पूर्ति न होने के बाद भी एडिसन ठाकुर को सरपंच संघ का निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया.
http://छत्तीसगढ़ में मिले 230 नए कोरोना मरीज, अब 1709 एक्टिव केस
चुनाव हेतु कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रवि निषाद को रिटर्निंग अधिकारी और सीमगांव सरपंच प्रतिनिधि हिमांचल पुरी गोस्वामी को पीठासीन अधिकारी बनाया गया था. इस मामले में जानकारी के लिए एडिसन ठाकुर से संपर्क करने का प्रयास किया गया किंतु उनसे संपर्क नहीं हो सका. वहीं सरपंच संघ बागबाहरा के अध्यक्ष एवन साहू ने कहा कि 16 जुलाई को दो तिहाई सरपंचों ने उन्हे संघ का अध्यक्ष चुना है. कांग्रेस समर्थित सरपंच सरपंच संघ का चुनाव के लिए पुन: एकत्रित हुए थे मैंने इसका विरोध भी किया. मैंने बुधवार को 56 सरपंचों के साथ चंडी प्रांगण में संघ की प्रथम बैठक आहूत की थी. बुधवार को सरपंच संघ का नहीं, कांग्रेस कमेटी का चुनाव सम्पन्न कराया गया क्योंकि चुनाव के दौरान कांग्रेस नेताओं का हुजूम लगा हुआ था. बहरहाल, बुधवार के घटनाक्रम पश्चात जनपद पंचायत बागबाहरा के सरपंच दो गुटों भाजपा-कांग्रेस खेमे में बंटे हुए नजर आए.
http://महासमुंद नगरीय क्षेत्र में 25 से पूर्ण लॉकडाउन, बेवजह निकलने वालों पर होगी कार्रवाई







