আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में मिले 230 नए कोरोना मरीज, अब 1709 एक्टिव केस

Published on: July 22, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में बुधवार को 230 नए कोरोना मरीज मिले हैं. इनमें जिला रायपुर से 70, सुकमा से 36, दुर्ग से 28, कांकेर से 15, जांजगीर-चांपा से 13, मुंगेली से 11, बीजापुर व रायगढ़ से 9-9, बिलासपुर से 7, गरियाबंद व बस्तर से 6-6, नारायणपुर से 5, बेमेतरा व महासमुंद से 3-3, राजनांदगांव, बालोद, कोण्डागांव से 2-2, सुरजपुर, सरगुजा व जशपुर से 1-1 हैं. जिनकी अस्पताल भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 116 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है.

मंगलवार देर रात दुर्ग से 4, बिलासपुर से 3 कोरोना मरीजों की पहचान की गई थी. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 5968 पहुंच गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 1709 है. वहीं 4230 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है. महासमुंद जिले में मिले संक्रमितों में बागबाहरा, पिथौरा व बसना के 1-1 हैं. तीनों ही पुरूष हैं. जिला प्रशासन ने भी इसकी पुष्टि की है.

http://महासमुंद नगरीय क्षेत्र में 25 से पूर्ण लॉकडाउन, बेवजह निकलने वालों पर होगी कार्रवाई

विभिन्न पदों पर वाक्-इन-इंटरव्यू 31 जुलाई को

अम्बिकापुर. सरगुजा जिले को राज्य आपदा मोचननिधि मद से स्वीकृत अनुसार जिला स्तर पर कोविड़-19 हेतु 47 पदों की भर्ती हेतु वाक्-इन-इंटरव्यू का आयोजन 31 जुलाई को प्रातः 11:30 से 5:30 बजे तक किया जाएगा. मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टाफ नर्स के 20, लैब अटेन्डेन्ट के 1, लैब टेक्निशियन के 20 तथा स्वच्छता कर्मी के 6 पदों पर भर्ती की जाएगी.27 जुलाई को पूर्वान्ह 10 बजे से 12 बजे तक सभी पदों के लिए पंजीयन किया जाएगा. दावा-आपत्ति का प्रकाशन एवं  निराकरण 30 जुलाई को अपरान्ह 4:30 अजे तक किया जाएगा.31 जुलाई को प्रातः 11:30 बजे से संध्या 5:30 बजे तक सभी पदों के लिए वाक्-इन-इन्टरव्यू चिकित्सा महाविद्यालय गंगापुर अम्बिकापुर में आयोजित की जाएगी. विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र सरगुजा जिले की वेबसाइट www.sarguja.govt.in में देखा व डाउनलोड किया जा सकता है.

http://बाइक से करील परिवहन करते युवक पकड़ाया

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now