महासंमुद. कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु महासमुंद नगरीय क्षेत्र में शनिवार 25 जुलाई से शुक्रवार 31 जुलाई रात्रि 12 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा. इस दौरान आम जरूरत की चीजों को छोड़कर सब बंद रहेगा. इस दौरान सभी तरह के यातायात पूर्णता बंद रहेंगे. केवल आवश्यक सेवाएं एवं कर्मचारी ही बाहर निकल सकते हैं वह भी पूरी सावधानी के साथ लॉकडाउन कोराना संक्रमण के गाइडलाइन का पालन करते हुए. लॉकडाउन के दौरान सब्जी, दूध तथा अन्य आवश्यक जरूरी सेवाओं के लिए सुबह 6 से 10 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है. दूध के लिए शाम 5 से 6.30 बजे तक की अनुमति है. निर्धारित समय के बाद सड़क पर घूमने वालों के विरूद्ध पुलिस सख्ती से वैधानिक कार्रवाई करेगी.
http://बाइक से करील परिवहन करते युवक पकड़ाया
प्रवासी श्रमिकों का पंजीयन
महासमुंद. शासन के आदेशानुसार प्रवासी श्रमिकों का श्रम विभाग के माध्यम से कार्य की प्रकृति के अनुसार छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल एवं छत्तीसगढ़ असंगठित राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के अंतर्गत पंजीयन किया जाना है, ताकि उन्हे इन मण्डलों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया जा सके. पंजीयन हेतु सन्निर्माण कर्मकार के लिए 18 वर्ष से 60 वर्ष आयु के प्रवासी श्रमिक पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड, नियोजक का प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर एवं असंगठित के लिए 18 वर्ष से 60 वर्ष आयु के प्रवासी श्रमिक असंगठित कर्मकार होने संबंधी स्व-घोषणा पत्र एवं पासपोर्ट साईज फोटो, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड,, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर के साथ अपने नजदीकी लोक सेवा केन्द्र, च्वाइस सेंटर या श्रम विभाग में आकर अपना पंजीयन हेतु आवेदन कर सकते हैं.
http://पत्रकार विक्रम की इलाज के दौरान मौत, बदमाशों ने सिर में मारी थी गोली







