पिथौरा. समीप के कसडोल उपमंडल के अर्जुनी परिक्षेत्र में बांस के करील का परिवहन कर रहे एक ग्रामीण से 4 किलो करील जब्त कर कार्रवाई की गई है. आरोपी के पास से एक मोटर साइकिल भी जब्त की गई. उप वनमंडलाधिकारी कसडोल उदयसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुनी टीआर वर्मा के नेतृत्व में अर्जुनी परिक्षेत्र के अंतर्गत जंगल से करील चोरी चालू होते ही धर पकड़ भी चालू हो गई और यह धर पकड़ भी मात्र यहीं दिखाई देती है. मंगलवार शाम 5 बजे अर्जुनी परिक्षेत्र के वनकर्मी गश्त कर रहे थे. इस बीच महराजी परिवृत्त के कक्ष क्रमांक 393 में महराजी से गिरौदपुरी मार्ग रेस्ट हाऊस के सामने से 1 मोटरसायकल में 4 किलो करील बेचने हेतु परिवहन करता पाया गया.
http://पत्रकार विक्रम की इलाज के दौरान मौत, बदमाशों ने सिर में मारी थी गोली
महराजी निवासी आरोपी राजेन्द्र साहू से हीरो एचएफ डीलक्स वाहन क्र. सीजी 11af 5772 को जब्त कर करील को गड्ढा खोदकर दबाया गया. उक्त प्रकरण में भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 41(2), 52 एवं छग वनोपज अभिवहन (वनोपज) नियम 2001 का उलंघन करने के अपराध में वन अपराध दर्ज कर पीओआर क्रमांक 15572/10 दिनांक 21/07/2020 जारी किया गया. प्रकरण की विवेचना जारी है. उक्त कार्रवाई में रामकुमार विश्वकर्मा, स.प.अ. महराजी, राजेश्वर वर्मा, चन्द्रभुवन मनहरे, नरोत्तम पैंकरा, तृप्ति जायसवाल, सोहनलाल यादव वनरक्षक एवं सुरक्षा श्रमिकों का योगदान रहा.
http://गोधन न्याय योजना से वृद्धा खुश, आलोक के हाथों मुख्यमंत्री के लिए भेजा बतौर आशीर्वाद 50 का नोट







