আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘कांग्रेस में मुझे गाली देने की होड़’, रावण वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार

Published on: December 1, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं में मुझे अपशब्द कहने के लिए होड़ मची है. पीएम मोदी ने कहा कि एक जमाने में हमारी पार्टी की जमानत जब्त हो जाती थी, लेकिन मैं कोई गाली नहीं देता था, लेकिन आप ने मुझे जो शक्ति दी है. यह कांग्रेस को गले नहीं उतरती है. कांग्रेस पार्टी जहां के रिमोट कंट्रोल से चलती है. वहां से आए नेता ने कहा था कि मोदी को मैं औकात बता दूंगा. इसके बाद दूसरे नेता ने आकर और बड़ी गाली दी. उन्होंने कहा कि इसके बाद कांग्रेस के आलाकमान ने नए प्रमुख खड़गे को भेजा. मैं उन्हें जानता हूं.

https://एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े या मिली राहत, चेक करें रेट

मैं उनका आदर करता हूं, लेकिन वे क्या कर सकते हैं उन्हें तो वही बोलना था कि जो कहा गया था. कांग्रेस पार्टी को नहीं पता नहीं है कि गुजरात रामभक्तों का है. कांग्रेस पार्टी जो पूर्व में रामसेतु के अस्तित्व का नकार रही थी. वह रामायण में से रावण शब्द को ले आई. पीएम मोदी ने कहा मुझे कोई आश्यर्च नहीं है कि कांग्रेस नेता मुझे गाली देते हैं. आश्चर्य इस बात का है कि कांग्रेस पार्टी नेता कोई अफसोस या गलती नहीं मानते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विश्वास लोकतंत्र में नहीं है. एक परिवार को खुश करने के लिए वहां प्रतिस्पर्धा चलती है. इसलिए गाली देने का फैशन है. कोई गाली देता है. कोई और बड़ी गाली देता है. कोई मुझे रावण कहता है. कोई मुझे राक्षस कहता है. कांग्रेस जितना कीचड़ उछालेगी, कमल उतना ज्यादा खिलेगा.

https://हिना खान ने लेटेस्ट फोटोशूट में दिखाई दिलकश अदाएं, तस्वीरें वायरल

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now