नई दिल्ली. तेल कंपनियां हर माह की पहली तारीख को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों को अपडेट करती है. बीते कुछ माह से तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमत में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. ऐसा माना जा रहा था कि दिसंबर माह की पहली तारीख से तेल कंपनियां गैस सिलेंडर की कीमत में कुछ बदलाव कर सकती है, लेकिन आज भी तेल कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत आज 1 दिसंबर, 2022 को पहले जैसी ही है. बता दें कि कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 1744 रुपए है.
https://छत्तीसगढ़ के चार और अस्पतालों को मिला एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन
बीते माह कटौती के बाद 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर 1744 रुपए का हो गया था. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी से पता चलता है कि घरेलू रसोई गैस की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में बगैर सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम LPG सिलेंडर की कीमत 1053.00 रुपए में मिल रहा है. कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1995.50 रुपए से 1846 रुपए कीमत कर दी गई थी, जो अभी भी उसी कीमत पर मिलेगा. मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1696 रुपए में मिलेगा, जबकि चेन्नई में LPG सिलेंडर का दाम एक नवंबर को 2009.50 रुपए की जगह 1893 रुपए कर दिया गया था.
https://पूछताछ के दौरान चोरी का आरोपी बोला- चोरी कर गरीबों में बांट दी रकम, हंस पड़े पुलिस अधिकारी










