नई दिल्ली. एक्ट्रेस हिना खान आए दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियो में छाई रहती हैं. अपनी दिलचस्प पोस्ट के जरिए फैंस का दिल भी हिना बखूबी जीतना जानती हैं. इसी बीच उनका एक लेटेस्ट फोटोशूट जबरदस्त चर्चा में आ गया है. जिसमें उनका अंदाज काफी बदला-बदला नजर आ रहा है. हिना खान इन दिनों वेकेशन पर हैं और वह इंस्ताबुल में जमकर वेकेशन एंजॉय कर रही हैं. अपने इंस्टाग्राम पर हिना ने हाल ही में अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन पर फैंस दिल खोलकर प्याल लुटा रहे हैं.
https://पूछताछ के दौरान चोरी का आरोपी बोला- चोरी कर गरीबों में बांट दी रकम, हंस पड़े पुलिस अधिकारी
शेयर किए गए फोटोशूट में हिना खान का लुक डेनिम जींस और व्हाइट शर्ट में क्लासी लग रहा है. अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए हिना ने जींस और शर्ट पर ग्रीन कलर का स्वेटर भी वियर किया है. इस गजब के आउटफिट के साथ हिना ने अपने लुक को और स्टाइलिश बनाने के लिए ब्लैक बूट भी पहने हैं. हिना खान के इस ग्लैमरस फोटोशूट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, यही कारण है कि हिना खान की तस्वीरें इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं.
https://छत्तीसगढ़ के चार और अस्पतालों को मिला एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन










