नई दिल्ली. हेलिकॉप्टर क्रैश में CDS बिपिन रावत का निधन हो गया है. जो हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है, उसमें 14 लोग सवार थे. सीडीएस रावत की पत्नी मधुलिका रावत भी हेलिकॉप्टर में सवार थीं. बता दें कि ये दर्दनाक हादसा तमिलनाडु के कुन्नूर के पास बुधवार दोपहर को हुआ था. जिस हेलिकॉप्टर के साथ ये हादसा हुआ वो भारतीय वायुसेना का Mi-17V5 था. डबल इंजन वाला ये हेलिकॉप्टर बेहद सुरक्षित माना जाता है. इसी हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत ने पायलट ग्रुप-कैप्टन पीएस चौहान और स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप के साथ उड़ान भरी थी. इस दौरान उनके साथ एक ब्रिगेडियर रैंक का अधिकारी समेत 14 लोग सवार थे.
https://जर्सी का नया गाना ‘माइया मैनू’ रिलीज, दिखी शाहिद-मृणाल की रोमांटिक केमेस्ट्री
हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मृत अन्य लोगों के साथ सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी के पार्थिव शरीर के गुरुवार शाम तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है. वहीं इस हादसे पर दुख जताते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका जी के असामयिक निधन से स्तब्ध और व्यथित हूं. देश ने अपने सबसे बहादुर सपूतों में से एक को खो दिया है. मातृभूमि के लिए उनकी चार दशकों की निस्वार्थ सेवा असाधारण वीरता और वीरता से चिह्नित थी. उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मैं तमिलनाडु में हेलिकॉप्टर दुर्घटना से बहुत दुखी हूं, जिसमें हमने जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के अन्य कर्मियों को खो दिया है. उन्होंने पूरी लगन से भारत की सेवा की. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं.
https://तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो महिला समेत 3 की मौत









