नई दिल्ली. शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘जर्सी’ का दूसरा सॉन्ग ‘माइया मैनू’ रिलीज हो गया है. इस गाने में शाहिद और मृणाल के बीच रोमांटिक केमेस्ट्री देखने को मिल रही है. इस गाने के जरिए दोनों की फिल्मी लव स्टोरी से लेकर शादी तक के सफर को दिखाया गया है. गाने में दोनों के बीच प्यारी नोंकझोंक देखने को मिल रही है. इसमें पंकज कपूर की भी नाचते हुए झलक देखने को मिली है. गाने को सचेत टंडन ने गाया है जबकि इसका म्यूजिक सचेत-परंपरा ने कंपोज किया है.
https://तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो महिला समेत 3 की मौत
इसके बोल शेली ने लिखा है. इससे पहले इस फिल्म का एक और गाना ‘मेहरम’ रिलीज हो चुका है. इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया है. बता दें कि फिल्म में शाहिद ने एक क्रिकेटर का रोल निभाया है. फिल्म का ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आया है. फिल्म में शाहिद के अलावा उनके पिता पंकज कपूर और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर खास रोल निभा रही हैं. जर्सी सिनेमाघरों में 31 दिसंबर को रिलीज होगी. देखिए गाना-
https://प्रिंसिपल समेत 4 शिक्षकों ने किया छात्रा से गैंगरेप, शिक्षिकाओं ने बनाया वीडियो










