नई दिल्ली. सरकारी स्कूल की एक छात्रा ने स्कूल स्टाफ पर गैंगरेप का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है. वहीं तीन अन्य छात्राओं ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का मामला दर्ज कराया है. मामला राजस्थान के अलवर अलवर जिले के मांढण थाना इलाके के स्कूल से जुड़ा है. पुलिस ने आरोपी शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मांढण थाना प्रभारी ने बताया कि स्कूल के प्रिंसिपल समेत अन्य शिक्षकों के खिलाफ चार नाबालिग छात्राओं की ओर से ये मामले दर्ज कराए गए हैं. आरोपियों में 2 शिक्षिकाएं भी शामिल हैं. गैंगरेप के आरोप लगाने वाली पीड़ित छात्रा के पिता के मुताबिक वह ट्रक ड्राइवरी का काम करता है और उसकी पत्नी मूक बधिर है.
https://IMA ने जताई कोरोना की तीसरी लहर की आशंका
उसकी बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ती है. वह काम के चलते कई दिनों तक बाहर रहता है. पीड़िता के पिता के मुताबिक वह हाल ही में घर आया तो पता चला की बेटी स्कूल नहीं जा रही है. जब उससे इसका कारण पूछा तो वह रोने लग गई और उसने आपबीती बताई. बेटी ने बताया कि स्कूल का प्रिंसिपल और शिक्षक बीते एक साल से उसके साथ गंदा काम कर रहे हैं. इसमें शिक्षिकाओं ने शिक्षकों का सहयोग करते हुए गैंगरेप का वीडियो बना लिया. गंदे काम के लिए मना करने पर वे सभी उसे वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकियां देते हैं. पीड़िता के मुताबिक स्कूल की दो शिक्षिकाओं ने उसे मुफ्त में ड्रेस, कॉपी और किताब देने के लालच के साथ ही उसकी फीस भरने को भी कहा. बाद में वे उसे स्कूल के पास रहने वाले शिक्षक के घर ले गई. वहां स्कूल के प्रिंसिपल और दो शिक्षक शराब पी रहे थे.
https://ट्रेडिशनल आउटफिट में जाह्नवी ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, देखिए तस्वीरें
वहां जाने के बाद एक महिला टीचर ने उसके कपड़े उतरवाए. बाद में सभी चार शिक्षकों ने उसके साथ गैंगरेप किया. इस दौरान दोनों शिक्षिका वीडियो बनाती रही. विरोध किया तो फेल करने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी. उसके कुछ दिन बाद फिर से शिक्षिका के पति और अन्य ने गैंगरेप किया. थानाधिकारी के मुताबिक इस छात्रा के अलावा तीन और छात्राओं ने भी इस स्कूल के शिक्षकों के खिलाफ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया है. इनमें एक छात्रा छठी, दूसरी चौथी और तीसरी छात्रा तीसरी कक्षा में पढ़ती है. वहीं इस मामले पर स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. यह सब उन्हें फंसाने की साजिश की जा रही है.
कोरोनाकाल में सेवा देने वाले अस्थाई स्वास्थ्यकर्मियों को भर्ती के दौरान मिलेगा बोनस अंक https://t.co/n5BhuG9s2j
— Cg Janadesh (@CJanadesh) December 7, 2021









