আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IMA ने जताई कोरोना की तीसरी लहर की आशंका

Published on: December 8, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई है. इसके साथ ही आईएमए ने केंद्र सरकार से स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम मोर्चा कर्मियों और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों के लिए कोविड-रोधी टीके की बूस्टर डोज देने की घोषणा करने का अनुरोध किया है. आईएमए के मुताबिक देश के प्रमुख राज्यों में वायरस के नए वेरिएंट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. कुछ राज्यों में आंकड़ा दोहरे अंक तक पहुंच चुका है और इसमें आगे भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं क्योंकि कई रिपोर्ट्स आना अभी बाकी है.

https://ट्रेडिशनल आउटफिट में जाह्नवी ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, देखिए तस्वीरें

IMA ने दावा किया है कि उपलब्ध वैज्ञानिक साक्ष्यों और इसकी उत्पत्ति वाले देशों से जुड़े अनुभव से पता चलता है कि ओमिक्रॉन अधिक तेजी से फैलता है और ज्यादा से ज्यादा लोगों को चपेट में ले सकता है. आईएमए ने यह भी मांग की है कि सरकार 12-18 आयुवर्ग के टीकाकरण प्रस्ताव पर तेजी से विचार करे. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कहा कि ऐसे समय में जब भारत सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहा है, ये बड़ा झटका साबित हो सकता है. समय रहते पर्याप्त उपाय नहीं किए गए तो हमें महामारी की भयंकर तीसरी लहर का सामना करना पड़ सकता है. आईएमए ने सरकार को आगाह किया है कि वे स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम मोर्चा कर्मियों और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों के लिए वैक्सीन की बूस्टर डोज देने की घोषणा जल्द करे.

https://नई Volkswagen Tiguan लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now