बिलासपुर. तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार सिविल लाइन के तालापारा निवासी मोहम्मद बशीर (50), रंजीता उर्फ संगीता बंजारे (35) और कुमत बाई उर्फ कारी बरवे (57) कैटरिंग का काम करते थे. उन्हें मंगलवार को उसलापुर स्थित चैतन्य वाटिका में हो रहे एक शादी समारोह में काम मिला था. काम खत्म होने के बाद रात करीब 2-2.30 बजे तीनों एक बाइक पर घर लौट रहे थे. वे उसलापुर ओवरब्रिज पर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी.
https://प्रिंसिपल समेत 4 शिक्षकों ने किया छात्रा से गैंगरेप, शिक्षिकाओं ने बनाया वीडियो
टक्कर लगते ही तीनों उछलकर सड़क पर जा गिरे. सिर पर चोट लगने से मोहम्मद बशीर की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि रंजीता और कुमत बाई ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया. हादसे में बाइक और कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है. पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि कुरुदंत निवासी कार चालक मनीष तिवारी के किसी रिश्तेदार की ही चैतन्य वाटिका में शादी थी. वह शादी समारोह से अपने परिजनों को घर छोड़ने के लिए गया था. वहां से वह फिर चैतन्य वाटिका लौट रहा था.
https://IMA ने जताई कोरोना की तीसरी लहर की आशंका







