नई दिल्ली. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बुधवार को ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने नतीजों के लिए विद्यार्थियों, अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई दी. उन्होंने बताया कि CBSE Class X Results cbseresults.nic.in पर चेक किए जा सकते हैं. मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों का स्वास्थ्य और बेहतर शिक्षा उनकी प्राथमिकता है. इस साल दसवीं कक्षा के लिए 18 लाख (1873015) से ज्यादा विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था. इनमें से 1713121 विद्यार्थी पास हुए हैं. कुल 91.46% स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इस बार बोर्ड बिना मेरिट लिस्ट यानी टॉपर्स के नाम के बिना रिजल्ट जारी किया गया है. सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट स्टूडेंट्स cbse.nic.in, cbseresults.nic.in और results.nic.in पर देख सकते हैं. इसके अलावा बोर्ड ने उमंग ऐप, SMS और IVRS से भी रिजल्ट देखने की सुविधा दी है.
http://MG Hector Plus भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
उमंग ऐप पर देखें रिजल्ट
उमंग ऐप एंड्रॉइड और iOS दोनों पर उपलब्ध है. स्टूडेंट्स को पहले ऐप डाउनलोड करना होगा और फिर ओपन करके होम स्क्रीन पर दिख रहे मार्क शीट टैब पर क्लिक करना होगा. रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करनी होगी.
IVRS के जरिए भी देख सकते हैं रिजल्ट
जिन स्टूडेंट्स के पास स्मार्टफोन उपलब्ध नहीं है, उनके लिए CBSE ने इंटरेक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम (IVRS) की व्यवस्था की है. दिल्ली के स्टूडेंट्स के लिए नंबर है 24300699 और देशभर के बाकी बच्चे 011-24300699 पर कॉल करके अपना रिजल्ट पता कर सकते हैं.
SMS पर ऐसे मोबाइल में ऐसे पाएं रिजल्ट
स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट SMS के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए स्टूडेंट्स को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर एसएमएस भेजना होगा: स्पेस <रोल नंबर> स्पेस <एडमिट कार्ड आईडी> लिखकर भेजना होगा.
http://अक्षरा सिंह के कांवड़ गीत कैलाशी ने मचाया धमाल, देखिए वीडियो
Dear Students, Parents, and Teachers!@cbseindia29 has announced the results of Class X and can be accessed at https://t.co/U3MU3QfULs.
We congratulate you all for making this possible. I reiterate, student's health & quality education are our priority.
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) July 15, 2020









