আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

MG Hector Plus भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: July 15, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. एमजी मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी 6-सीटर SUV हेक्टर प्लस को लॉन्च कर दिया. एमजी Hector Plus की शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए है. हेक्टर प्लस के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 13.49 लाख से 18.21 लाख रुपए के बीच है. जबकि डीजल वेरिएंट के दाम 14.44 लाख से 18.54 लाख रुपए के बीच है. कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है. इसके लिए कंपनी 50 हजार रुपए बुकिंग अमाउंट ले रही है. कंपनी की मानें तो 13 अगस्त के बाद इस SUV की कीमत 50 हजार रुपए तक बढ़ जाएगी. फिलहाल यह एक स्पेशल इंट्रोडक्टरी कीमत है. एमजी हेक्टर प्लस में स्मोक्ड सीपिया लेदर सीट्स, लेदर फिनिश स्टीयरिंग व्हील, फ्रंट और रियर रीडिंग लाइट्स, 8-कलर ऐम्बिएंट लाइटिंग और 7-इंच मल्टी इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले जैसी खूबियां हैं.

http://अक्षरा सिंह के कांवड़ गीत कैलाशी ने मचाया धमाल, देखिए वीडियो

नई हेक्टर प्लस में नई चमकदार ब्लैक ग्रिल दी गई है, जिसे स्लीक लुक वाली LED DRLS का साथ मिलने के बाद और आकर्षक दिख रही है. इसके अलावा इसमें नए हेडलैम्प्स दिए गए हैं. हेक्टर प्लस में नए बंपर, नए फ्रंट-फ्लोटिंग टर्न इंडिकेटर्स, नए टेल लैंप और रिवाइज्ड स्किड प्लेट्स भी दिए गए हैं. हेक्टर प्लस में 5-सीट वाली हेक्टर एसयूवी का ही इंजन लिया गया है. इनमें 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड और 2-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं. तीनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है. इसके अलावा बिना हाइब्रिड वाले पेट्रोल इंजन के साथ ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का भी विकल्प है. इसमें 6-एयरबैग, ABS, EBD, ब्रेक असिस्ट, ईएसपी, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, 360 डिग्री पार्किंग कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और हिल-होल्ड कंट्रोल जैसे हाईटेक फीचर्स हैं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now