আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अक्षरा सिंह के कांवड़ गीत कैलाशी ने मचाया धमाल, देखिए वीडियो

Published on: July 14, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का भोजपुरी कांवड़ गीत कैलाशी उनके अपने यूट्यूब अक्षरा सिंह ऑफिशियल पर रिलीज हुआ है. जो रिलीज के साथ वायरल हो गया है और लोगों को खूब पसंद आ रहा है. अब तक इस वीडियो को 499494 से अधिक लोग देख चुके हैं. इस गीत के गीतकार मनोज मतलबी हैं. संगीत अविनाश झा घुंघुरू ने दिया है. पीआरओ रंजन सिन्हा हैं. वहीं, अक्षरा ने खुद इस गाने को गाया है. गाने के वीडियो में आप उन्हें डांस करते भी देख सकते हैं. उन्होंने अपने इस गाने को लेकर कहा कि यह गाना भोले नाथ के कैलाश से देव नगरी बाबा धाम आने पर है.

http://शिक्षाकर्मियों का होगा संविलियन, 2 रुपए प्रति किलो की दर से गोबर खरीदेगी सरकार

हर साल बाबा साल में एक बार कैलाश और काशी छोड़ कर अपने भक्तों के लिए सावन महीने में देवघर आते हैं. इस क्रम में लोगों की आस्था बाबा के लिए खूब दिखती है. इसलिए मैंने हर साल की तरह इस साल भी बाबा और उनके भक्तों के लिए ये गाना गाया है. मैं खुद भी बाबा की बहुत बड़ी भक्त हूं. उन्होंने साथ में ये भी कहा- बाबा भोलेनाथ ने जब लोगों की रक्षा के लिए विषपान तक कर लिया था, तो कोरोना का भी वो कोई ना कोई हल जरूर निकालेंगे. हम भक्तों के मन में उनके लिए अपार श्रद्धा है. हम अपने घरों में ही पूजा करें. तभी हम अगले साल बाबा के दरबार पर जा पाएंगे. इसलिए मैं अपील करती हूं कि आप भी अपने घरों में रहकर बाबा कैलाशी की पूजा करें और मेरा ये गीत जरूर सुनें.

http://रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now