नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के आंकड़ों ने अभी तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 83,883 नए मामले सामने आए हैं और 1043 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 38,53,407 हो गई है. जिनमें से 8,15,538 सक्रिय मामले हैं. वहीं 29,70,493 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 67,376 लोगों की मौत हो चुकी है.
रिकवरी रेट 77.08 प्रतिशत पर पहुंच गया है. कुल संक्रमितों में एक्टिव मरीज़ों की हिस्सेदारी 21.16 फीसदी है. म़त्यु दर 1.74 प्रतिशत जबकि पॉजिटिविटी रेट 7.15 प्रतिशत है. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में दो सितंबर तक कुल 4,55,09,380 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से बुधवार को एक दिन में 11,72,179 नमूनों की जांच की गई. यह अब तक एक दिन में जांच की सर्वाधिक संख्या है.
http://मुख्यमंत्री ने कोविड-19 मरीजों के लिए 4 जिलों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्सनल वेबसाइट का टि्वटर अकाउंट हैक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्सनल वेबसाइट का टि्वटर अकाउंट हैक कर लिया गया है। इसकी पुष्टि खुद ट्विटर ने गुरुवार को की है। हैकर ने कई ट्वीट के जरिए कोविड-19 रिलीफ फंड के लिए डोनेशन में क्रिप्टो करेंसी (बिटक्वॉइन) की मांग की। हालांकि, बाद में ये ये सब डिलीट कर दिए गए। ट्विटर अब इस मामले की जांच कर रहा है.
http://शासकीय स्कूलों में निःशुल्क दाखिला देने शिक्षा अधिकारियों को निर्देश
Single-day spike of 83,883 new positive cases & 1,043 deaths reported in India, in the last 24 hours.#COVID19 case tally in the country stands at 38,53,407 including 8,15,538 active cases, 29,70,493 cured/discharged/migrated & 67,376 deaths: Ministry of Health & Family Welfare pic.twitter.com/J4rOeHJVx8
— ANI (@ANI) September 3, 2020









