रायपुर. प्रदेश के सभी शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को निःशुल्क प्रवेश देने के निर्देश संचालक लोक शिक्षण द्वारा जारी किया गया है. संचालक स्कूल शिक्षा ने सभी संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग और जिला शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने संभाग और जिले के अंतर्गत शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों का निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग और जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा गया है कि कुछ जिलों से यह शिकायत प्राप्त हो रही है कि विद्यार्थियों को शासकीय शाला में प्रवेश के दौरान स्थानीय निधियों जैसे-ए.एफ., पी.बी.एफ., स्काउट, रेडक्रॉस, शाला विकास आदि शुल्क लिया जा रहा है. वर्तमान में समस्त शिक्षण संस्थाएं बंद हैं अतः किसी भी छात्र से शिक्षण संस्थान बंद रहने तक कोई भी शुल्क नहीं लिया जाए.
http://विद्युत विभाग की लापरवाही से भालू की करंट से मौत, डीई समेत 7 के खिलाफ कार्रवाई
मिशन कम्पाउण्ड ग्राउण्ड में लगने लगी अस्थाई सब्जी बाजार
जगदलपुर. कलेक्टर रजत बंसल के निर्देशानुसार में नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के उपायों के अन्तर्गत जगदलपुर शहर में कलेक्टोरेट के समीप स्थित मिशन कम्पाउण्ड ग्राउण्ड में अस्थाई सब्जी बाजार लगने लगी है. पूर्व यह अस्थाई सब्जी बाजार गीदम रोड राष्ट्रीय राजमार्ग में व्यापारियों द्वारा लगाया जाता था. जान-माल की नुकसान की आशंका को देखते हुए कलेक्टर श्री बंसल ने निगम आयुक्त को उक्त सब्जी बाजार को मिशन कम्पाउण्ड में लगवाने के निर्देश दिए थे. इस मिशन कम्पाउण्ड ग्राउण्ड में लगाए गए अस्थाई सब्जी बाजार आस-पास के लोगों के लिए कापी लाभप्रद सिद्ध हो रहा है. लोग सामाजिक दूरी का पालन करते हुए इस बाजार से सब्जी खरीद रहे हैं.
http://संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर कोरोना पॉजीटिव, ट्वीट कर दी जानकारी







