रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोविड-19 के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उन्हें इलाज मुहैया कराने रायपुर और दुर्ग जिले में कोविड अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर्स में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने रायपुर जिले में लगभग दस हजार और दुर्ग, बिलासपुर और रायगढ़ जिले में दो हजार बिस्तर बढ़ाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को एक ऐप भी बनाने के निर्देश दिए हैं. इस ऐप में हॉस्पिटल में भरे और खाली बिस्तरों की जानकारी हो. इससे कोरोना मरीजों को हॉस्पिटल का चुनाव करने में अद्यतन जानकारी मिल सकेगी.
http://कोरोना का कहर : छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड 2269 नए मरीज, 12 की मौत
ई-लोक अदालत अब 19 को
रायपुर. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेशानुसार 12 सितम्बर को राज्य स्तरीय लोक अदालत की तिथि को परिवर्तित करते हुए अब राज्य स्तरीय ई-लोक अदालत 19 सितम्बर 2020 को आयोजित किया जाएगा. इस ई-लोक अदालत में राजीनामा योग्य मामलों, मोटर दुर्घटना दावा एवं पारिवारिक विवादों से संबंधित अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा. लोक अदालत के सफल आयोजन के परिप्रेक्ष्य में समस्त संबंधित पक्षकारों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने संबंधित राजीनामा योग्य प्रकरणों एवं उसमें पैरवी के लिए नियुक्त अधिवक्ता से मोबाईल अथवा अन्य माध्यम से सम्पर्क कर ज्यादा से ज्यादा प्रकरणों को नियत करने तथा ज्यादा से ज्यादा लोगो को लाभान्वित किए जाने की दिशा में आवश्यक सहयोग प्रदान करें.
http://शासकीय स्कूलों में निःशुल्क दाखिला देने शिक्षा अधिकारियों को निर्देश







