नई दिल्ली. ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (96) का गुरुवार को निधन हो गया. उनकी तबीयत बुधवार से खराब चल रही थी, जिसके बाद उन्हें डॉक्टरों की गहन निगरानी में रखा गया था. गुरुवार को उनके देहांत की घोषणा की गई. उनके निधन पर ब्रिटेन में राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया गया है और देश के राष्ट्रीय झंडे झुका दिए गए हैं. वहीं कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.
https://किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार, महिला दलाल समेत 5 गिरफ्तार
शाही परिवार ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने गुरुवार दोपहर में शांति के साथ बल्मोरल में अंतिम सांस ली. वे ब्रिटेन पर सबसे ज्यादा लंबे समय तक शासन करने वाली शाही परिवार की सदस्य थीं. अंतिम संस्कार के लिए उनका पार्थिक शरीर शुक्रवार को लंदन ले जाया जाएगा. बता दें कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म 21 अप्रैल 1926 को लंदन के मेफेयर इलाके की ब्रुटन स्ट्रीट पर हुआ था. वे यॉर्क के ड्यूक और डचेस की पहली संतान थीं. उनके पिता बाद में ब्रिटेन के राजा जार्ज-6 बने मां क्वीन एलिजाबेथ बनीं.
https://लड़की के कान में घुस गया सांप, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो वायरल









