महासमुंद/सरायपाली. पतेरापाली स्कूल के सामने किराए के मकान में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने महिला दलाल, 3 युवतियों और ग्राहक को गिरफ्तार किया है. पुलिस कंट्रोल रूम में एएसपी आकाश राव गिरपुंजे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि पतेरापाली स्कूल के सामने एक महिला किराए के मकान में देह व्यापार और बाहर से लड़कियों को बुलाकर ग्राहकों से पैसा लेकर अवैध रूप से देह व्यापार कराया जा रहा है. चूंकि देह व्यापार करने वाले इतने शातिर थे कि पुलिस पार्टी की आने की सूचना देने के लिए आने-जाने वाले रास्तों पर वाचर लगाए थे. पुलिस टीम के लिए यह एक चुनौती थी. मुखबिर को ग्राहक बनाकर व पैसा देकर उक्त महिला के मकान में भेजा गया और साइबर सेल व सरायपाली पुलिस टीम की टीम मकान के कुछ दूर पहले रूककर इंतजार कर रही थी.
https://50 MP कैमरे के साथ Realme C33 भारत में लॉन्च, कम कीमत में स्टाइलिश फोन
मुखबिर के इशारा करने पर तत्काल घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई. जिसमें एक महिला दलाल, 3 युवतियां व ग्राहक दिनेश नायक (32) निवासी बस्ती सरायपाली को पकड़ा गया. उनके कब्जे से व्यापार में कमाए 600 रुपए, अन्य आरोपिया से 3000 रुपए और दिनेश नायक से 700 रुपए, सभी के पास से और घटनास्थल से आपत्तिजनक सामान खाली रेपर, दो नग अंग्रेजी शराब की खाली बोतल पाई गई. जिसे जब्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 3,4,5,7 पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. यह कार्रवाई थाना प्रभारी सरायपाली आशीष वासनिक, साइबर सेल प्रभारी संजय सिंह राजपूत, सउनि प्रकाश नंद, प्रधान आरक्षक हिमाद्री देवता, आरक्षक हेमंत नायक, संदीप भोई, चंद्रमणि यादव, चितरंजन प्रधान, डिग्री नंद, त्रिनाथ प्रधान, वीरेंद्र साहू, जितेंद्र बाघ, देव कोसरिया, सुशांत बेहरा और थाना सरायपाली पुलिस टीम ने की.







