আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

50 MP कैमरे के साथ Realme C33 भारत में लॉन्च, कम कीमत में स्टाइलिश फोन

Published on: September 8, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. Realme C33 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इसकी शुरुआती कीमत 8,999 रुपए रखी गई है. इस कीमत में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगी. वहीं 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपए रखी गई है. इसकी बिक्री 12 सितंबर से फ्लिपकार्ट और कंपनी की वेबसाइट के अलावा रिटेल स्टोर से होगी. इसमें 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है. इसके अलावा इस में 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है. इसमें Unisoc T612 प्रोसेसर दिया गया है.

https://मां पार्वती के किरदार में डांस कर रहा था कलाकार, हार्ट अटैक से मौत

फोन की स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा. इसमें दो रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है और इसके साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी सपोर्ट है. रियर में दूसरा लेंस 0.3 मेगापिक्सल का है. फ्रंट में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. रियलमी के इस फोन के साथ कैमरे के साथ पोट्रेट जैसे कई सारे मोड्स दिए गए हैं. इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है. कनेक्विविटी के लिए रियलमी के इसमें  4G VoLTE, 4G LTE, WCDMA, GSM, 3G, 2G, ब्लूटूथ v5.0, 3.5mm हेडफोन जैक और फिंगरप्रिंट सेंसर है.

https://VIDEO : गुरमीत के साथ प्रेग्नेंट देबिना का डांस देख हो जाएंगे हैरान

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now