नई दिल्ली. गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने पार्टी से बगावत करने वाले 7 नेताओं को निष्कासित कर दिया है. इन नेताओं ने पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय नामांकन किया है. पार्टी से निष्कासित होने वाले नेताओ में मधु श्रीवास्तव, अरविंद लादानी, दीनू पटेल, हर्षद वसावा और धवल सिंह झाला सहित 7 लोगों का नाम है. प्रदेश अध्यक्ष ने इसको पार्टी के विरुद्ध कार्य करने के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है. भाजपा के कई नेताओं ने पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय पर्चा भर दिया है.
https://श्रद्धा के टुकड़े कैसे किए? क्राइम सीन रिक्रिएट करने आफताब के घर पहुंची पुलिस
इनमें कई विधायक और पूर्व विधायक भी शामिल है. पार्टी से निष्कासित होने वाले अरविंद लदानी ने भी निर्दलीय पर्चा भरा था. प्रदेश अध्यक्ष के समझाने पर भी उन्होंने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है. वाघोडिया से भाजपा की टिकट पर 6 बार विधायक रहे मधु श्रीवास्तव को जब टिकट नहीं मिला, तो वे भी निर्दलीय मैदान में कूद गए थे. बता दें कि पहले चरण का मतदान 1 दिसंबर और दूसरे चरण का 5 दिसंबर को होगा. इसके बाद 8 दिसंबर को चुनाव का नतीजा आएगा.
https://प्रेमी की कहीं और तय हुई शादी तो प्रेमिका पहुंची थाने, थानेदार ने दिलाया ‘इंसाफ’









