नई दिल्ली. बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना की पुलिस ने प्रेमी जोड़े की शादी करा दी. थाने में ही पंडित को बुलाकर मंत्र भी पढ़वाए और शादी की सभी रस्म भी पूरी की गई. शादी होने के बाद लड़का अपनी पत्नी को लेकर घर चला गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक मीनापुर के नेउरा निवासी अविनाश (22) उसी गांव के किरण (19) से पिछले चार साल से प्रेम करता था. रिलेशन भी बन चुका था, लेकिन लड़के के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था. उन लोगों ने अविनाश की शादी कहीं और तय कर दी. अगले महीने शादी होने वाली थी. किरण को इसकी जानकारी लगी. उसने घर से भागकर शादी करने की बात अविनाश से कही.
https://Jeep Grand Cherokee SUV भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
लेकिन उसने माता-पिता का दिल दुखाकर शादी करना मुनासिब नहीं समझा. लड़के ने घर से भागकर शादी करने की बात से इनकार कर दिया. जब किरण को कोई रास्ता नहीं सूझा तो वह मीनापुर थानेदार के पास गुहार लगाने पहुंच गई और अपने संबंध का सबूत और फोटो भी दिखाए. थानेदार ने भी अपने स्तर से पता किया. मामला सही पाया गया. उन्होंने लड़का और लड़की के परिजन को थाना पर बुलाया. लड़की की बात से सभी को अवगत कराया, लेकिन लड़का पक्ष शादी के लिए तैयार नहीं हुए. फिर थानेदार ने कानूनी कार्रवाई करने की बात कही. उन्होंने बताया कि लड़की केस करना चाहती है. उन्होंने दोनों के रिश्ते के बारे में भी बताया. तब जाकर लड़का और लड़की पक्ष दोनों शादी को तैयार हुए. फौरन पंडित बुलाया गया. सब इंतजाम किए गए और दोनों की शादी करवाई गई.
https://ISRO ने गगनयान मिशन को लेकर की सफल टेस्टिंग, अब हो सकेगी सेफ लैंडिंग









