नई दिल्ली. श्रद्धा मर्डर केस में पुलिस लगातार छानबीन कर रही है और हर दिन कोई न कोई नया खुलासा हो रहा है. पुलिस को इस मामले में अब तक कई अहम सबूत मिले हैं. छानबीन की अपनी कड़ी में रविवार को दिल्ली पुलिस आरोपी आफताब के घर पहुंची, यहां क्राइम सीम को रिक्रिएट जाएगा. पुलिस यहां यह पता लगाएगी की आफताब ने श्रद्धा का कत्ल कैसे किया और उसके शरीर के 35 टुकड़े कैसे किए. जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस की एक बड़ी टीम आफताब के घर में मौजूद है और उसके घर के अंदर जांच चल रही है.
https://VIDEO : गुरु रंधावा के साथ रोमांटिक डांस करती नजर आईं शहनाज गिल
डी ब्लॉक गली नम्बर 1 पर पुलिस का सख्त पहरा है. किसी को गली के अंदर जाने की अनुमति नहीं है. हालांकि, फिर भी घर के बार लोगों की भीड़ जमा हो गई है. श्रद्धा मर्डर केस में पुलिस के हाथ एक अहम सीसीटीवी फुटेज भी लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फुटेज 18 अक्टूबर का है. फुटेज में आफताब के हाथ में एक बैग दिखाई दे रहा है और दिल्ली पुलिस को शक है कि इसमें ही आफताब श्रद्धा के शरीर के टुकड़ों को फेंकने के लिए लेकर गया था. पुलिस के हाथ जो सीसीटीवी फुटेज लगा है, उसमें आफताब तीन बार आता-जाता दिख रहा है.
https://Jeep Grand Cherokee SUV भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स









