नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज 5 फरवरी (शुक्रवार) से होना है. पहले टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका लगा है. इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली कलाई की चोट के कारण भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए. क्रॉली को चेपॉक स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में संगमरमर के फर्श पर फिसल जाने के कारण चोट लगी थी. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने एक बयान जारी कर कहा कि पिछली रात के स्कैन के नतीजे मिलने के बाद क्रॉली को पहले दो टेस्ट से बाहर कर दिया गया है. बयान में कहा गया कि स्कैन से इसकी पुष्टि हो गई कि उनकी कलाई के जोड़ में चोट है और इंग्लैंड की मेडिकल टीम अगले कुछ सप्ताह इस पर नजर रखेगी.
http://दिल्ली पुलिस ने ग्रेटा थनबर्ग पर दर्ज की FIR, किसान आंदोलन को लेकर किया था ट्वीट
वहीं, दूसरी तरफ मध्यक्रम के बल्लेबाज ओली पोप को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट से पूर्व क्वारंटीन की अवधि पूरी होने के बाद बुधवार को इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया है. पोप को पाकिस्तान के खिलाफ पिछले साल अगस्त में आखिरी टेस्ट के दौरान फील्डिंग करते समय चोट लग गई थी. उनके कंधे की हड्डी खिसकने के बाद आपरेशन कराया गया था. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा कि सरे के बल्लेबाज ओली पोप को भारत दौरे के लिए इंग्लैंड की टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. पोप अगस्त 2020 में लगी बाएं कंधे की चोट से से पूरी तरह उबर चुके हैं. इंग्लैंड की मेडिकल टीम संतुष्ट है कि वह चयन के लिए उपलब्ध हैं.
http://सोने की कीमत में लगातार चौथे दिन गिरावट, चांदी हुई और सस्ती











