नई दिल्ली. सोने-चांदी के भाव में गिरावट का सिलसिला जारी है. भारतीय बाजारों में गुरूवार को लगातार चौथे दिन सोने के भाव में कमी आई. दिल्ली सर्राफा में सोने के भाव में 322 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी आई. वहीं, चांदी के दाम में फिर करीब 1,000 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है. राजधानी दिल्ली में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब 47,137 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. इससे पहले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 47,457 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव आज गिरकर 1,825 डॉलर प्रति औंस पर रहा. दिल्ली सर्राफा बाजार में भी चांदी की कीमतों में अच्छी गिरावट दर्ज हुई. अब इसके दाम 972 रुपए गिरकर 67,170 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं.
http://नोरा फतेही का नया गाना ‘छोड़ देंगे’ रिलीज, देखिए वीडियो
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी का भाव 26.61 डॉलर प्रति औंस पर ही रहा. आसान शब्दों में समझें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के दाम जस के तस रहे. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल के मुताबिक आज डॉलर के मुकाबले रुपए में 6 पैसे की मजबूती दर्ज की गई है. डॉलर के मुकाबले रुपया आज 72.90 के स्तर पर पहुंच गया है. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम घटने और रुपए के मजबूत होने के कारण भारतीय बाजारों में कीमती धातुओं के दाम में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2021 में सोने पर कस्टम ड्यूटी में कटौती की घोषणा की है. ऐसे में निवेशक सोने के दामों के ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली कर रहे हैं.
http://महंगाई का झटका, पेट्रोल-डीजल और LPG सिलिंडर के दाम बढ़े










