আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महंगाई का झटका, पेट्रोल-डीजल और LPG सिलिंडर के दाम बढ़े

Published on: February 4, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. गुरुवार को तेल कंपनियों ने आम जनता को झटका दिया है. तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में 35-35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है. इसी तरह एलपीजी सिलिंडर के दाम 25 रुपए बढ़ गए हैं. इंडियन ऑयल के मुताबिक उपभोक्ताओं को 14 किलोग्राम वाले नॉन सब्सिडी घरेलू गैस सिलिंडर के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे. दिल्ली में 719 रुपए प्रति सिलिंडर, कोलकाता में 745.50 रुपए प्रति सिलिंडर, मुंबई में 710 और चेन्नई में 735 रुपए प्रति सिलिंडर देना होगा. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल लगातार मजबूत हो रहा है, हालांकि भारतीय बॉस्केट के लिए जो कच्चा तेल आता है उस पर अंतरराष्ट्रीय रेट का असर 20-25 दिन बाद दिखता है. दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल जहां 86.65 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया, तो डीजल 76.83 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया.

http://‘आदिवासी छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात से प्रदेश में क़ानून-व्यवस्था चौपट होना प्रमाणित’

इसी तरह मुंबई में पेट्रोल 93.20 रुपए और डीजल 83.67 रुपए लीटर, चेन्नई में 89.13 पेट्रोल रुपए और डीजल  82.04 रुपए प्रति लीटर तथा कोलकाता में पेट्रोल 88.01 रुपए और डीजल 80.41 रुपए लीटर हो गया है. नोएडा में पेट्रोल 85.91 रुपए और डीजल 77.24 रुपए लीटर हो गया है. गौरतलब है कि वर्ष 2021-22 के बजट में पेट्रोल पर ढाई रुपए प्रति लीटर और डीजल पर चार रुपए प्रति लीटर कृषि सेस लगाने का निर्णय लिया गया है. हालांकि, इस सेस का उपभोक्ताओं को अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कृषि सेस को बढ़ाने के साथ ही बेसिक एक्साइज ड्यूटी और एडिशनल एक्साइज ड्यूटी के रेट को कम कर दिया गया है.

http://वास्तविक हक़दारों के बीच विकास उपाध्याय ने बांटी खुशियां

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now