नई दिल्ली. किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट करने वाली पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है. उन पर किसान आंदोलन को लेकर भड़काऊ ट्वीट करने का आरोप लगाया गया है. ग्रेटा के खिलाफ धारा- 153 A, 120 B के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. दरअसल, ग्रेटा थनबर्ग ने किसानों के समर्थन में किए गए अपने ट्वीट में भारत की सत्तारूढ़ पार्टी पर सवाल खड़े किए थे. ग्रेटा ने ट्वीट कर कहा था कि भारत सरकार पर किस तरह दबाव बनाया जा सकता है, इसके लिए उन्होंने अपनी कार्य योजना से संबंधित एक दस्तावेज भी साझा किया, जो भारत विरोधी प्रोपेगेंडा मुहिम की हिस्सा हैं.
http://सोने की कीमत में लगातार चौथे दिन गिरावट, चांदी हुई और सस्ती
इसकी काफी निंदा हुई थी. किसानों के मसले पर विदेशी हस्तियों के दखल पर विदेश मंत्रालय द्वारा बुधवार को एक बयान जारी किया गया था. विदेश मंत्रालय ने कहा कि ये देखकर दुख हुआ कि कुछ संगठन और लोग अपना एजेंडा थोपने के लिए इस तरह का बयान जारी कर रहे हैं. किसी भी तरह का कमेंट करने से पहले तथ्यों और परिस्थितियों की जांच करना जरूरी है. ऐसी स्थिति में किसी भी सेलेब्रिटी द्वारा संवेदनशील ट्वीट करना या हैशटैग चलाना जिम्मेदाराना भरा कदम नहीं है. इधर, एफआईआर दर्ज होने के बाद ग्रेटा थनबर्ग ने फिर ट्वीट करके कहा है कि वो किसानों के साथ खड़ी हैं. उन्होंने ट्वीट करके कहा कि मैं किसानों के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के साथ हूं. कोई भी नफरत, धमकी इसे बदल नहीं सकती.
http://नोरा फतेही का नया गाना ‘छोड़ देंगे’ रिलीज, देखिए वीडियो
I still #StandWithFarmers and support their peaceful protest.
No amount of hate, threats or violations of human rights will ever change that. #FarmersProtest— Greta Thunberg (@GretaThunberg) February 4, 2021









