नई दिल्ली. देशभर की कई बड़ी हस्तियां आतंकियों के निशाने पर हैं. इसका खुलासा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के एक खुफिया दस्तावेज में हुआ है. आतंकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक सहित भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को निशाना बना सकते हैं. खुफिया दस्तावेज के अनुसार ऑल इंडिया लश्कर-ए-तैयबा नाम का आतंकी संगठन देश में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहा है. इस संगठन ने एक हिटलिस्ट तैयार की है जिसे एनआईए को भेजा गया है.
http://अंधविश्वास : संतान की चाह में चाचा ने दे दी भतीजे की बलि
इस सूची में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, सरसंघ संचालक मोहन भागवत, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, भाजपा महासचिव राम माधव, भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के नाम भी शामिल हैं. जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधान निरस्त करने के बाद से पाकिस्तान काफी बौखला गया है. वह लगातार इसी कोशिश में हैं कि किस तरह से वह भारत पर आतंकी हमले करे. उसने अपने यहां से आतंकी भेज कर संगठन को नया नाम दे दिया है ताकि बाद में जब ऑल इंडिया लश्कर-ए-तैयबा आतंकी हमले करे को पाकिस्तान कह सके कि आतंकी हमला भारतीय संगठन कर रहा है.
http://कलेक्टर के सरकारी आवास से चोरी, सोने-चांदी के जेवर और नगदी पार









