रायपुर. बेमेतरा कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी के रायपुर स्थित सरकारी आवास से नगदी, सोने-चांदी के जेवर समेत करीब 6.72 लाख रुपए का सामान चोरी हो गई. शांति नगर ई-8 सरकारी मकान में हुए इस चोरी की रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में दर्ज करवाई गई है. कलेक्टर के केयर टेकर के एटीएम कार्ड भी चोर अपने साथ ले गए. एटीएम कार्ड से दो बार में 50-50 हजार रुपए भी निकाल लिए गए हैं. एटीएम से पैसे निकालते चोर की तस्वीर एटीएम के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. सिविल लाइन थाना पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है.
http://भाई दूज आज, जानिए तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त और कथा
पुलिस के मुताबिक उस समय चोरी की घटना हुई जब उनके घर पर कोई भी नही था. कलेक्टर शिखा राजपूत समेत घर के सभी सदस्य दीपावली मनाने बेमेतरा गए हुए थे. कलेक्टर तिवारी के सरकारी निवास से चोरों ने 10 तोले का सोने का मंगलसूत्र, करीब 5 तोले की पांच सोने की चैन, 4 तोले के पांच सोने की लॉकेट, करीब 10 तोले के 5 सोने के सिक्के कुल 6 लाख 72 हजार रुपए के सामान पार किए हैं. पुलिस ने मामले में केयर टेकर व अन्य लोगों से पूछताछ की है. इसके अलावा एटीएम से मिले सीसीटीवी फूटेज के आधार पर भी जांच शुरू कर दी है. घटना में एक से अधिक आरोपियों के शामिल होने की आशंका पुलिस जता रही है.
http://रानू मंडल ने गाया शाहरुख पर फिल्माया गाना, वायरल हुआ वीडियो







