नई दिल्ली. सुन्नी वक्फ बोर्ड अयोध्या मामले पर आए फैसले पर पुनर्विचार याचिका दायर नहीं करेगा. इसका फैसला मंगलवार को बोर्ड की बैठक में लिया गया. बोर्ड के सात में से छह सदस्यों ने पुनर्विचार याचिका दायर करने का विरोध किया. एक सदस्य ने इसका विरोध किया. बहुमत में फैसला लिया गया कि सुन्नी वक्फ बोर्ड सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर नहीं करेगा. वहीं, पांच एकड़ जमीन लेने के फैसले पर बोर्ड ने कहा कि जब हमें ऑफर की जाएगी तब निर्णय लेंगे. सुन्नी वक्फ बोर्ड के सदस्य अब्दुल रज्जाक ने कहा कि बोर्ड रिव्यू पिटीशन नहीं दाखिल करेगा.
http://महाराष्ट्र पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, कल शाम 5 बजे तक कराएं फ्लोर टेस्ट
मस्जिद की जमीन को लेकर बैठक में कोई बातचीत नहीं हुई. अगली बैठक में बोर्ड इस पर चर्चा करेगा. उन्होने कहा कि जमीन के मामले पर अभी फैसला नहीं हुआ, जब सरकार ऑफर करेगी तब फैसला होगा. बता दें कि बोर्ड के 8 में से 7 मेंबर बैठक में मौजूद रहे. चेयरमैन जुफ़र फारूकी समेत अब्दुल रज्जाक, अदनान फारुख शाह, खुशनूद मियां, जुनैद सिद्दीकी, मोहम्मद जुनीद, मोहम्मद अबरार अहमद बैठक में मौजूद रहे. हालांकि बोर्ड के आठवें सदस्य इमरान माबूद खान ने बोर्ड की मीटिंग का बहिष्कार किया.
http://खलिहान में फसल की रखवाली कर रहे थे दो किसान, हाथी ने मार डाला
Abdul Razzaq Khan,Sunni Waqf Board: Majority decision in our meeting is that review petition in Ayodhya case should not be filed. pic.twitter.com/pwexHmprHb
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 26, 2019









