नई दिल्ली. बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवात ‘असानी’ में बदल चुका है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह चक्रवात आज शाम तक अपना असर दिखाएगा. इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 24 घंटे के अंदर पूर्व-मध्य में भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है. आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने बताया कि, चक्रवात ‘असानी’ उत्तर-पश्चिम दिशा में 16 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है. यह विशाखापट्टनम से दक्षिण-पूर्व दिशा में 970 किमी और पुरी से दक्षिण-पूर्व दिशा में 1020 किमी की दूरी पर है. उन्होंने कहा, यह 10 मई की शाम तक उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और ओडिशा तट के समानांतर आगे बढ़ेगा.
https://दुनियाभर में रॉकी भाई का बजा डंका, वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ जाएंगे होश
उन्होंने बताया कि 10 मई तक यह उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों तक पहुंच सकता है. इसके बाद 10 मई की शाम से बारिश शुरू होगी. ओडिशा के तीन जिलों गजपति, गंजम और पुरी के लिए बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया. वहीं 11 मई पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग की ओर से मछुआरों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. कहा गया है कि 10 मई तक वे पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों तक न जाएं. ओडिशा तट के पास समुद्र की स्थिति 9 मई व 10 मई को खराब रहेगी. इस दौरान हवा की गति 80-90 किमी प्रति घंटे हो जाएगी, जो 11 मई तक बनी रहेगी.
https://लाखों के गबन की शिकायत पर पहुंची जांच टीम, सामने नहीं आए सचिव









