আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दुनियाभर में रॉकी भाई का बजा डंका, वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ जाएंगे होश

Published on: May 8, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. सुपरस्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ का डंका दुनियाभर में बज रहा है. फिल्म के हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाकर रखी है. अब मूवी के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े सामने आए हैं, जो होश उड़ाने वाले हैं. यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने दुनियाभर में 1100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ट्रैकर मनोबाला विजयबालन ने सोशल मीडिया पर ‘केजीएफ 2’ के कलेक्शन को लेकर ताजा जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया कि ‘केजीएफ 2’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1104.73 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है.

https://लाखों के गबन की शिकायत पर पहुंची जांच टीम, सामने नहीं आए सचिव

मनोबाला ने बताया कि 1100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली ‘केजीएफ चैप्टर 2’ चौथी इंडियन फिल्म बन गई है. हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने बताया कि फिल्म के हिंदी वर्जन ने 400 करोड़ से ज्यादा कमाई की है. सुपरस्टार प्रभास की ‘बाहुबली 2’ के बाद ये दूसरी फिल्म है, जिसने इस रिकॉर्ड को पार किया है. बता दें कि यश की ‘केजीएफ 2’ जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के मेकर्स ने फिल्म के ओटीटी राइट्स को लगभग 320 करोड़ रुपए में बेचे हैं.

https://2022 KTM 390 एडवेंचर बाइक भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now