আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

लाखों के गबन की शिकायत पर पहुंची जांच टीम, सामने नहीं आए सचिव

Published on: May 8, 2022
---Advertisement---

पिथौरा. जनपद पंचायत पिथौरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बोइरलामी के सचिव द्वारा बिना कार्य कराए लाखों रुपए के आहरण का मामला प्रकाश में आया है. सरपंच ने इसकी शिकायत जनपद अधिकारी से की. जनपद अधिकारी ने तीन सदस्यीय टीम बनाकर जांच के आदेश दिए हैं. पर सचिव द्वारा जांच अधिकारियों के समक्ष नहीं आने से अब जांच रुकने की खबर है. सरपंच श्रीमती मालती कुमार द्वारा की गई शिकायत के अनुसार 15वें वित्त योजना की राशि को सचिव वृंदावन विश्वकर्मा द्वारा फर्जी तरीके से बिना नाली निर्माण एवं  बोर खनन कराए शौचालय निर्माण की राशि का फर्जी प्रस्ताव बनाकर स्वयं के नाम से लाखों रुपए आहरित किए जाने की शिकायत की है.

सरपंच ने अपने लिखित शिकायत में वित्तीय वर्ष 2020-21 एवं 21021-22 का ऑडिट नहीं कराए जाने एवं जांच में कई तथ्य सामने आने की बात का भी उल्लेख किया है. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पिथौरा के नाम सरपंच द्वारा प्रस्तुत आवेदन 29/03/2022 को की गई शिकायत पर जनपद अधिकारी ने जांच कमेटी बनाकर मामले की जांच करने के आदेश किए हैं.

https://2022 KTM 390 एडवेंचर बाइक भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

जांच टीम को देख भागे सचिव

जनपद पंचायत द्वारा सचिव द्वारा की गई गड़बड़ी की जांच हेतु तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है. इस कमेटी में जनपद के तीन करारोपण अधिकारियों को शामिल किया गया है. इनमें रेशमलाल भारती के नेतृत्व में दिनेश दीक्षित और आईएस ठाकुर को शामिल किया गया है. बताया जाता है कि टीम को जांच हेतु गांव जाने की बात पता चलते ही सचिव वृंदावन विश्वकर्मा भाग निकला. जिससे जांच टीम को सरपंच और ग्रामीणों के बयान लेकर बैरंग हो लौटना पड़ा. जांच टीम द्वारा सचिव द्वारा जांच में असहयोग करते हुए अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए जाने की जानकारी जनपद सीईओ को लिखित में दे दी गई है.

https://डांस करते-करते वीडियो बना रहा था युवक, अचानक गिरा और हो गई मौत

सचिव दस्तावेज के साथ तलब

इधर, जांच टीम प्रभारी रेशमलाल भारती और दिनेश दीक्षित ने बताया कि वे जांच हेतु ग्राम पंचायत भवन बोइरलामी पहुंचे थे. जांच हेतु आवश्यक दस्तावेज हेतु सचिव वृंदावन को बुलाया गया पर वे टीम के सामने उपस्थित नहीं हुए लिहाजा ग्राम सरपंच सहित ग्रामीणों के बयान दर्ज कर सचिव के सहयोग नहीं करने की लिखित जानकारी जनपद में दी. जानकारी मिलने के बाद जनपद सीईओ सचिव को दस्तावेज के साथ जांच टीम के समक्ष उपस्थित होने हेतु तलब किया है.

ज्ञात हो कि पूर्व से ही गड़बड़ी हेतु चर्चित सचिव वृंदावन विश्वकर्मा ग्राम पंचायत बोइरलामी मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर सांकरा में निवास करते हुए विगत 15 वर्षों से पदस्थ हैं. जिनकी ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायत भी की जा रही है जिस पर कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई. लिहाजा अब उक्त सचिव द्वारा बेखौफ गड़बड़ी को अंजाम दे रहे हैं जो कि क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now