नई दिल्ली. दिल्ली के त्रिलोकपुरी में हुई हत्या में पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया. श्रद्धा मर्डर केस जैसी इस वारदात में दिल्ली पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से पति की हत्या के आरोप में एक महिला को उसके बेटे के साथ गिरफ्तार किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने बताया कि कत्ल की इस खौफनाक वारदात को पूनम और उसके बेटे दीपक ने अंजाम दिया था. महिला ने अपने पति अंजन दास को नशे की गोलियां खिलाईं और फिर बेटे दीपक की मदद से उसकी हत्या कर दी. दोनों आरोपियों ने हत्या के बाद अपने घर में अंजन दास के शव के टुकड़े कर फ्रीज में छिपाकर रख लिए थे और फिर उन टुकड़ों को मौका पाकर अक्षरधाम समेत पांडव नगर इलाके में फेंक दिया करते थे.
https://कांग्रेस का एक ऐसा दीवाना जिसने सिर पर बनवा लिया है पंजा
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस को कुछ महीने पहले पूर्वी इलाके के पांडव नगर से कुछ मानव अंग मिले थे. इस मामले की तहकीकात के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए तो एक महिला और युवक संदिग्ध अवस्था में मैदान के पास दिखाई दिए. पुलिस ने छानबीन कर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों उच उगल दिया. पूनम और दीपक से पूछताछ करने पर दोनों ने हत्या की पूरी कहानी और वजह बताई. पूनम को शक था कि बेटे दीपक की पत्नी पर अंजन की बुरी नजर है. पूनम को यह भी शक था कि उसकी तलाकशुदा बेटी पर भी अंजन बुरी नजर रखता है. बुरी नीयत का शक होने पर पूनम ने बेटे दीपक के साथ मिलकर साजिश रची.
https://गुंजन-तेजस बने ‘झलक दिखला जा 10’ के विनर, लाखों में मिली प्राइज मनी









