नई दिल्ली. टीवी के पॉपुलर डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के 10वें सीजन को एक शानदार सफर के बाद अपना विजेता मिल गया है. इस रियलिटी शो को गुंजन सिन्हा और तेजस वर्मा ने जीता है. गुंजन (8) और तेजस (12) इस शो के विनर घोषित हुए हैं, जिसके बाद उन्हें लाखों की प्राइज मनी मिली है गुजन सिन्हा और तेजस वर्मा शानदार डांसर हैं और वे दोनों ही शो के पहले एपिसोड से ही मजबूत कंटेस्टेंट बने हुए थे. वोटिंग में भी दोनों हमेशा आगे रहे हैं और इसी वजह से लगातार उनके जीत की बात सबसे ज्यादा हो रही थी और अब गुंजन सिन्हा और तेजस वर्मा ने इस शो की ट्रॉफी को अपने नाम कर ली है.
https://राज्य सरकार तक पहुंची शिकायत, अधिकारियों को मुर्गा बनाकर पीट रही ED-IT
इस शो को जीतने के बाद गुंजन और तेजस को 20 लाख रुपए का प्राइज मनी मिली है. बता दें कि गुंजन और तेजस के अलावा, रुबीना के साथ फैसल शेख ने टॉप तीन में जगह बनाई थी.झलक दिखला जा की ट्रॉफी जीतने के बाद गुंजन ने कहा कि झलक दिखला जा 10 की जर्नी बेहद दिलचस्प रही. मैं खूबसूरत यादों से भरा एक बक्सा वापस ले जा रही हूं. मैं अपने साथी तेजस वर्मा और कोरियोग्राफर सागर बोरा का शुक्रिया करती हूं. ये दोनों शो में मेरे लिए प्रेरणा और शक्ति का स्रोत रहे हैं. शो के जजेज करण जौहर, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही को ढेर सारा प्यार. इन्होंने हमेशा मुझे बेहतर डांस करने के लिए गाइड किया.
https://क्या कोहली ले रहे हैं संन्यास? इस पोस्ट से घबराए फैन्स










