আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कांग्रेस का एक ऐसा दीवाना जिसने सिर पर बनवा लिया है पंजा

Published on: November 28, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में कांग्रेस और राहुल गांधी के चाहने वाले अलग-अलग रूप में नजर आ रहे हैं. ऐसा ही एक शख्स महाराष्ट्र के अमरावती का नजर आया. उसने अपने सिर पर कांग्रेस के चुनाव चिह्न की आकृति की कटिंग करवा रखी है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अपने 83वें दिन इंदौर से उज्जैन की ओर चल रही है. इसी दौरान यात्रा में शामिल होने आया एक युवक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. राहुल गांधी के प्रति उसकी दीवानगी देखकर हर कोई हैरत में है. यात्रा में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता नितिन गणपतराव नानू ने अपने सिर के बाल कांग्रेस के सिंबल नुमा कटा कर कुछ अलग अंदाज में दिख रहा है.

https://1 दिसंबर से होने जा रहे ये बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर!

भारत जोड़ो यात्रा में वह सभी के लिए आकर्षक का केंद्र बना हुआ है. क्योंकि उसने राहुल गांधी का मुखौटा भी लगा रखा है और साथ में पूरी ड्रेस कांग्रेस की पहनी हुई है, जिसमें कांग्रेस का तिरंगा और उसका सिंबल बना हुआ है. पूरे रास्ते इसी अंदाज में वह भी पैदल चल रहा है. नितिन गणपतराव का कहना है कि वह बेंगलुरु के करीब से यात्रा में शामिल हुए हैं. वह कई सालों से कांग्रेस का कार्यकर्ता है और रास्ते में इस यात्रा में शामिल हुआ था. यात्रा में सहयात्री के रूप में जब महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश बॉर्डर पर उसकी राहुल गांधी से मुलाकात हुई तो वह काफी खुश हुआ. राहुल गांधी ने उससे हालचाल जाना और यात्रा में साथ चलने की अनुमति दी. साथ ही उसे अतिथि पास दिया गया कि आप यात्रा में हमारे मेहमान के तौर पर साथ चलेंगे.

https://राज्य सरकार तक पहुंची शिकायत, अधिकारियों को मुर्गा बनाकर पीट रही ED-IT

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now