আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एक साल में खत्म कर दिए जाएंगे सभी टोल प्लाजा, गडकरी ने किया ऐलान

Published on: March 18, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार टोल प्लाजा को लेकर बड़ा ऐलान किया. लोकसभा में नितिन गडकरी ने कहा कि अगले एक साल में देश से सभी टोल प्लाजा खत्म कर दिया जाएगा. हालांकि इसका यह मतलब नहीं होगा कि टोल देना ही नहीं पड़ेगा. अब गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा जिसकी मदद से टोल शुल्क का भुगतान हो सकेगा. लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदन के सदस्यों गुरजीत औजला, दीपक बैज और कुंवर दानिश अली ने पूरक प्रश्नों के उत्तर में यह जानकारी उनकी ओर से दी गई. उन्होंने कहा कि शहरों के भीतर टोल पहले बनाए गए. यह गलत है और अन्यायपूर्ण है. एक साल में ये टोल भी खत्म हो जाएगा. इस तरह के टोल में चोरियां बहुत होती थीं.

http://रामायण सीरियल के मशहूर अभिनेता अरुण गोविल भाजपा में शामिल

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार की योजना है कि अगले एक साल में सभी टोल प्लाजा खत्म कर दिया जाएगा. टोल प्लाजा खत्म होगा लेकिन टोल देना होगा. उन्होंने कहा कि अब गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा जिसकी मदद से टोल शुल्क का भुगतान हो सकेगा और इसके बाद शहर के अंदर इस तरह के टोल की जरूरत नहीं होगी. एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 90 फीसदी जमीन अधिग्रहण किए बिना हम परियोजना अवार्ड नहीं करते. जमीन का अधिग्रहण करने के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाती है. गडकरी ने दीपक बैज के पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि रायपुर से विशाखापट्नम के बीच ग्रीन हाईवे को मंजूरी दी गई है. काम शुरू हो चुका है. करीब डेढ़ साल में काम पूरा होने की संभावना है. इससे कई राज्यों के लोगों को फायदा होगा.

http://गजब! हेलमेट ना पहनने पर ट्रक ड्राइवर का कटा 1000 रुपए का चालान

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now